प्रतिनिधि,बलियापुर। धनबाद जिला प्रशासन द्वारा कोयले की तस्करी पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे तमाम प्रयासों के बावजूद बलियापुर में कोयला चोरी रुक नहीं रहा है। बलियापुर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमने पर पता चला कि लगभग रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक साइकिल, वेस्पा स्कूटर, मोटरसाइकिल से लक्ष्मी कोयलवरी, साउथ तीसरा, मुकुंदा आदि क्षेत्रों से बलियापुर थाना के सामने से बलियापुर चौक से होते हुए लालाडीह एसजीएएम स्कूल के बगल के रास्ते से वहां स्थित विभिन्न भट्ठों में खपाया जा रहा है।साइकिल एवं दोपहिया वाहनों से कोयला ढोने वाले, कोयले का वजन आमझर के मनीष अग्रवाल एवं जीतु अग्रवाल के ओम वे धर्म कांटा एवं मां लक्ष्मी धर्मकांटा में 20 रुपये प्रति साइकिल एवं मोटरसाइकिल कर रहे थे। किसी के द्वारा सूचना मिलने पर खानापूर्ति करने हेतु ओम वे बृज पर वजन कराते अवैध कोयला के साइकिल को बलियापुर थाना प्रभारी ने छापेमारी कर टायर काटा।जबकि उसके अगले दिन पुनः बलियापुर थाना होकर पिछले दिनों की ही भांति साइकिल, वेस्पा एवं मोटरसाइकिल के द्वारा अनवरत कोयला चलते देखा गया।
थाना प्रभारी पंकज वर्मा से दूरभाष पर बात कर बताया गया कि बलियापुर के विभिन्न क्षेत्रों में कोयला चलना आम बात है और थाने होकर सैकड़ों साइकिल, वेस्पा एवं मोटरसाइकिल से कोयला ढोया जा रहा है, साथ ही भिखराजपुर में एक शख्स कोयलवालों से पैसा लेते भी देखा गया, उस पर प्रभारी ने बताया कि वे अभियान चलाए हुए हैं। अवैध कोयला चालक के खिलाफ, मगर जिस तरह से लगातार थाना के रास्ते कोयला चलते देख समझ से परे है।





