झारखंड।बुधवार रामगढ़-बोकारो मार्ग पर चितरपुर मुरुबन्दा पुल के पास सुबह लगभग 8 बजकर 14 मिनट पर वैगन-आर कार और बस की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी।जोरदार टक्कर के बाद कार और बस के अगले हिस्से में आग लग गई।आग लगने से कार में सवार चार लोगों की मरने की आशंका है।कार बुरी तरह से बस में घुस गई।अभी तक मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।कार के अंदर मिले मृतकों के अवशेषों से पता चल रहा है कि मृतकों की संख्या चार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह महाराजा बस धनबाद से रामगढ़ की तरफ जा रही थी।पटना बिहार से आ रही वैगन-आर कार की बस से सीधी जोरदार टक्कर हो गयी। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01BD 6318 है। कार पटना के कंकड़बाग की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस करीब 30 मीटर तक कार को घसीटते ले गयी।चंद सेकंडो में ही कार और बस में आग लग गयी और धू धू कर जलने लगी।बस में सवार यात्री तो उतर गये लेकिन कार में सवार लोग फंसे रह गये। दमकल से भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका और दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। पुलिस ने जेसीबी व क्रेन से दोनों वाहनों को कड़ी मशकत के बाद अलग किया।





