पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गोड्डा।गोड्डा जिला महागामा बसुआ चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।





मौके पर कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए दीपिका पांडे सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से जमानत के बाद महागठबंधन कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। हम सभी सैकड़ों समर्थकों ने महागामा बसुआ चौक पर रंग गुलाल,आतिशबाज़ी और मिठाई बांटकर जश्न मना रहे हैं।हम लोगों को न्यायालय पर भरोसा था आज हाई कोर्ट के द्वारा उन्हें जमानत मिली है यह काफी खुशी का पल है।





दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि पूरे झारखंड की जनता जगह-जगह पर जश्न मना रही है।साथी हेमंत सोरेन जिंदाबाद, चंपई सोरेन जिंदाबाद,महागठबंधन जिंदाबाद के नारे भी दिए। इस दौरान कहा जेल का ताला टूट गया,हेमंत सोरेन छूट गया। सत्य की जीत हुई।





मौके पर मुन्ना राजा,मंटू जायसवाल,नीलेश सिंह,प्रवीण मिश्रा, विपिन बिहारी सिंह,मोहम्मद जहीर,कृष कुमार,रंजना झा, सामुएल हांसदा,विष्णु यादव,मनोज दास,संजय यादव,रोनित कुमार सहित सैकड़ों महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।