उतर प्रदेश के जिले में चल रही भोजपुरी फिल्म सतरंगी बालम में एक्टर गौरव झा के अपोजिट काम कर रही फेमस ऐक्ट्रेस नीलू शंकर सिंह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने एक्टिंग के बदौलत बहुत कम समय में पहचान बनाने में कामयाबी पायी हैं।अभिनेत्री नीलू शंकर सिंह ने 2017 में फिल्म बेटवा बाहुबली 2 से अपने फ़िल्मी कैरियर को शुरू किया था। जिसमें उनके अभिनय की बहुत तारीफ हुई थी। नीलू शंकर सिंह का चेहरा बालीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल से हुबहू मिलता है जिससे कई बार लोग पहचाननें में भी धोखा खा जाते हैं की वह अभिनेत्री नीलू शंकर सिंह है या अमीषा पटेल लेकिन असल में नीलू शंकर की पहचान उनके नेचुरल एक्टिंग और बिंदास अंदाज के चलते हैं।इस लिए भोजपुरी में उन्हें बहुत पसंद किया जाता है।नीलू शंकर सिंह की पहचान भोजपुरी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त है। फेसबुक और इन्स्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर उनकी फैनफालोइंग लाखों में हैं। बस्ती में चल रहे सतरंगी बालम के सेट पर उन्होंने अपनें फ़िल्मी सफ़र के बारे में बातचीत के दौरान बताया की विराज भट्ट के साथ फिल्म हमार बलवान में उनके काम को काफी सराहा गया इसके अलावा निर्देशक मिथिलेश अविनाश की फिल्म लज्जो की।इसके बाद लव के लिए कुछ भी करेगा को दर्शकों ने सिनेमाघरों में खूब प्यार दिया।नीलू शंकर सिंह ने बताया की अब तक उनकी पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिसके बदौलत उन्होंने सिनेमा जगत में ख़ास पहचान बनाई है.। इसके अलावा नीलू शंकर सिंह की 14 फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इन दिनों वह बी4यू टीवी चैनल के लिए लगातार काम कर रहीं हैं जिसमें से उनकी नई रस्में नयी कसमें और नकली सिंदूर जैसी फिल्में रिलीज की जा चुकी हैं।इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्मों में हंगामा, छोरा छिछोरा, सुहागन, प्रेम युद्ध, हमरे भउजी के बहिनिया फिल्मे प्रमुख हैं। इन दिनों वह बस्ती जिले के रहनें वाले भोजपुरी सिनेमा के टॉप के निर्देशक संजय श्रीवास्तव की फिल्म सतरंगी बालम की शूटिंग बस्ती के विभिन्न खुबसूरत जगहों पर कर रही हैं।इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह हैं।उन्होंने बताया की बस्ती में बन रही भोजपुरी फिल्म सतरंगी बालम में उनकी ख़ास भूमिका है जो दर्शकों को काफी पसंद आएगी.।बी4यू के बैनर तले बन रही यह फिल्म दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है।नीलू शंकर सिंह नें बताया की उन्होंने सोचा नहीं था की एक दिन वह भोजपुरी की टॉप हिरोईन बन जाएंगी। क्यों की वह पुलिस बनना चाहती थीं लेकिन तकदीर नें उन्हें हिरोइन बना दिया।





