प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बागबेड़ा थाना अंतर्गत रानीडीह के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से बीती रात्रि चोरी करने के मामले में पुलिस ने बागबेड़ा मतलाडीह पानी टंकी के पास रहने वाले आरोपी विश्वनाथ दास उर्फ विसो दास को गिरफ्तार कर बुधवार जेल भेज दिया है।साथ ही पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एटीएम का टूटा हुआ कीबोर्ड, लॉकर और लोहे का साबल भी बरामद किया है। उसके विरुद्ध एमएसएफ सिक्योरिटी के सुरक्षाकर्मी परसुडीह कीताडीह मस्जिद के पास रहने वाले तारकनाथ पाल ने एटीएम से चोरी का प्रयास करने का मामला थाने में दर्ज कराया था,जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी की।





