बादम पंचायत के कांग्रेस कोर कमेटी का किया गया गठन





विरोधी पार्टी हवा बाज़ी एवं अफवाह उड़ाने को जनसेवा समझती है:त्रिलोकी साव





प्रतिनिधि,बड़कागांव। बुधवार को बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बादम पंचायत में कांग्रेस पार्टी के पंचायत कमेटी का गठन किया गया,जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने किया। वहीं मुख्य अतिथि इंटक प्रदेश सचिव सह विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के उपस्थिति में बादम पंचायत कोर कमेटी का गठन किया गया।इस दौरान बादम पंचायत का पंचायत अध्यक्ष त्रिलोकी साव, उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, पंचायत सचिव उमाशंकर कुमार, कोषाध्यक्ष गोविंद महतो, मीडिया प्रभारी विक्रम प्रसाद गुप्ता का बनाया गया।





इस दौरान इंटक सचिव अंकित राज उर्फ सुमित कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों में कांग्रेस कमेटी का गठन किया जा रहा है।पंचायत कमेटी पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में बैठक कर कांग्रेस पार्टी के विचारों को उनके समक्ष रखेंगे।कहा कि कांग्रेस पार्टी ही बड़काकागांव विधानसभा क्षेत्र के सभी गरीब, दबे कुचले लोगों को उत्थान कर सकती है।विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जो भी समस्या हो सीधे विधायक से मिलकर अपनी बात को रख सकते हैं उसे दूर करने का कार्य किया जायेगा।





मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश महतो, विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार , शमशेर आलम, हीरालाल पासवान, जागेश्वर पासवान, दूधनाथ राम, प्रोफेेसर रितु राज, राउतपारा गांव से- चंद्रदेव राम, सीतारा साव, कार्तिक महतो, वीरेंद्र कुमार दांगी, चिंतामनी साव, बरजू राम, राजेश कुमार दास, कुजुलवा गांव से- सुदेश कुमार, निर्मल महतो, गढ़वा मुहल्ला से- अजहर इमाम, अमीन सदिक, मेराज अंसारी, मंजर आलम, फिरोज अंसारी, युनूस अंसारी, अबु सलाम, एजाज खान, महुलिया गांव से- मो मंजर अली, राजन करीम, अंजर अली, इरशाद अली, शाह आलम, इकबाल, अंसारी मुहल्ला से- रज्जाक अंसारी, टन्नू खान, सलमान, सबदर इमाम, संजर आलम, सईदउल्लाह, अरशद अली, नौशाद आलम, नजरे इमाम, मसीउल्लाह, जमाल सागीर, मस्जिद टोला- अहमदउल्लाह, जाहिद अकरम, रफसन जानी, पोखर टोला- हसमत अली, शहीद अहमद, पश्चिम मुहल्ला से- जुबैर खान, शरीक अशरफ, रैयर इकबाल, मंजर, कमरे आलम, परवेज आलम, बनिया टोली मेन रोड- उमेश कुमार सिन्हा, बजरंगबली चौक से- उपेंद्र राम, कृष्ण कुमार राम, अशोक राम, जुगश्वर राम, त्रिलोकी राम, काशीनाथ साव, आदित्य कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार साव, आशीष कुमार गुप्ता, अनिल साव, गणेश साव, मोहन साव शामिल हुए. सभी लोगों को इंटक सचिव अंकित उर्फ सुमित कुमार ने बारी-बारी से माला पहनाकर स्वागत किया।