प्रतिनिधि,हजारीबाग।बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि महादलित परिसंघ ने मंगलवार को धूमधाम से मनाया।लक्ष्मी सिनेमा रोड, अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगो ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताये मार्गो पर चलने का संकल्प लिया।बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने कहा आखरी सांस तक समाज की हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा।





सुख समृद्धि पार्टी व महादलित परिसंघ के संयुक्त तत्वाधान में बाबा साहब की जयंती पर कानूनी सहायता शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें लोगों ने बिजली,सड़क,नाली,सफाई,स्वास्थ्य,सर्वजन पेंशन,राशन सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया।मौके पर बतौर विशिष्ठ अतिथि पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूपा कुमारी,कानूनी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वेंकटेश्वर भवानी ने मामले की त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया।बतौर अतिथि वार्ड सदस्य काजल मुखर्जी ने बाबा साहब को नमन कर शिक्षा पर जोर देने की बात कही। मौके पर महादलित परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम ने बाबा साहब के बताएं मार्गो पर चलने का संकल्प दिलाया।वहीं जिला अध्यक्ष लखन राम ने नशा मुक्त समाज निर्माण पर बल दिया।





दारू प्रखंड अध्यक्ष गोविंद राम,कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष रामनरायण राम,संजय राम,शांति देवी,शांति देवी,पूनम देवी,ललिता,रूबी,विनीता,अनुज, काम्या,महेश्वरी,उर्मिला,सुनीता,सोनी, गुड़िया,पूनम,रेखा सहित अन्य ने बाबा साहब को नमन किया।