उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ।ये भीषण सड़क हादसा जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में हुआ जहां लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। बाराबंकी-अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस का रात लगभग एक बजे एक्सल टूटने से खराब हो गई थी। तेज बारिश की वजह से बस को किनारे खड़ी कर चालक और परिचालक बस के एक्सल को ठीक करवा रहे थे इसी बीच लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में भीषण टक्कर मार दी और अधिकांश की मौत मौके पर ही हो गई। लखनऊ जोन के एडीजी सत्य नारायण सबत ने बताया कि बाराबंकी में रामसनेही घाट के पास बीती देर रात एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 19 घायल हुए हैं।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के नीचे फंसे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रात साढ़े तीन बजे तक चार लोगों के शव घटनास्थल पर दबे पड़े थे, जबकि 11 की मौत की पुष्टि सीएससी रामसनेहीघाट ने की। वहीं एक की मौत बाराबंकी जिला अस्पताल में हुई। कुल 18 बस यात्रियों की मौत हुई है। मृतकों में सुरेश यादव, इंदल महतो, सिकंदर मुखिया, मोनू साहनी, जगदीश साहनी, जय बहादुर साहनी, बैजनाथ राम, बलराम की अभी तक शिनाख्त हो सकी है।भीषण सड़क हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही रामसनेहीघाट पुलिस फौरन राहत बचाव में जुट गयी।तेज बारिश ने पुलिस के राहत बचाव कार्य में बाधक बनी लेकिन पुलिस राहत बचाव में जुटी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पीएमओ ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने यूपी के बाराबंकी में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
बाराबंकी भीषण सड़क हादसे में 18 की मौत,19 घायल,पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
बाराबंकी भीषण सड़क हादसे में 18 की मौत,19 घायल,पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख <Br/> <Br/> <Br/> - <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

