पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़। सदर प्रखण्ड के जयकिष्टोपुर पंचायत में छोटे-छोटे बच्चें जो बाल मजदूरी करने पर मजबूर हो जाते है।अपने परिवारिक जीवन के आर्थिक स्थिति के कारण अपने माता पिता परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपना निजी कार्य के हवाले देकर बाल मजदूरी करने पर मजबूर बच्चों को कई तरह के प्रतियोगिता समेत खेलकूद में व्यस्त रखकर उनके मानसिक तनाव और बाल मजदूरी को कम करने को लेकर ये पहल जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया द्वारा किया गया।





अजय कुमार गुड़िया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कर बाल मजदूरी करने वाले बच्चे को सही दिशा में ले जाने उनके अधिकार और शिक्षा की ओर आकर्षित किया जा सकता है ताकि उसका बचपना बचा रहे।पाकुड़ के सभी पीएलवी को ऐसे बच्चे को चिंहित कर बाल मजदूरी से कैसे रोका जाय इस पर पूर्व में चर्चा की गईं थी। इसी कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पीएलवी याकुब अली ने पाकुड़ प्रखण्ड के जयकिष्टोपुर पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया और कई तरह के खेल प्रतियोगिता से बच्चो के मानसिक अवसादो से दूर करने और बाल मजदूरी को रोकने को लेकर आभियान चलाया गया।