प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)। दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर गुरुवार को लातेहार उपायुक्त हिमांशु मोहन पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन एवं नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी मो० परवेज आलम बालूमाथ पहुंचकर पूजा पंडाल एवं छठ घाट का निरीक्षण कर मॉक ड्रिल कराया।
दुर्गा पूजा का पंडाल निरीक्षण करते हुए डीसी,एसपी ने दुर्गा पूजा समिति को कई जरूरी दिशा निर्देश देते हुए दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी,जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम आगामी छठ त्यौहार को लेकर छठ घाट का निरीक्षण करते हुए बीडीओ सोमा उरांव,अंचल अधिकारी आफताब आलम, पुलिस निरीक्षक शशि रंजन कुमार, थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो एवं छठ घाट समिति के लोगों को गंदा पानी को साफ करने तालाब के चारों ओर रस्सी बांधने जैसे कई दिशा निर्देश दिया। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा उपद्रयों को मॉक ड्रिल कर शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
इस मौके पर बालूमाथ थाने के पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार,कैलाश बाड़ा,कुबेर साव,धीरज कुमार, मो० कासीमुद्दीन,दूती कृष्ण महतो,संजय चौधरी,समाजसेवी मुजम्मिल हुसैन,झामूमो जिला संयुक्त सचिव मो० इमरान, झामूमो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर उरांव,युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान,राजेश यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात,राजद नेता श्याम सुंदर यादव सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।





