बालूमाथ पुलिस ने मासियातू में निकाला फ्लैग मार्च,दिया शांति बनाए रखने का संदेश‌‌





फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव,थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय के साथ स्थानीय पुलिस रही मौजूद





प्रतिनिधि,बालूमाथ। बालूमाथ पुलिस ने बुधवार शाम मासियातू गांव पहुंचकर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव और थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आप शांति बनाए रखें। कानून को हाथ में आप ना लें। किसी भी तरह का समस्या आने पर आप स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।स्थानीय प्रशासन हर पहलू पर ध्यान रख रही है।





ज्ञात हो कि बीते 20 मई लोकसभा चुनाव के दिन दो दल के कुछ समर्थक आपस में झगड़ा कर लिए थे,जिसके बाद दोनों दलों के समर्थकों द्वारा स्थानीय थाना में झगड़ा संबंधित लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फ्लैग मार्च में सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।