प्रतिनिधि,लातेहार। बालूमाथ प्रखंड स्थित अंबेडकरनगर हरिजन टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को मुख्यालय पंचायत के मुखिया नरेश लोहरा ने ठंड को देखते हुए बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ रहे तीन वर्ष से छ: वर्ष के बच्चों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर दिया दिया गया है। स्वेटर मिलने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययन कर रहे बच्चों में खुशी का माहौल देखा गया।बताते चले कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्र में स्वेटर उपलब्ध कराया गया है।
इस मौके पर सेविका प्रियंका देवी,सहायिका समुद्री देवी, राजद नेता तुलसी राम,अरविंद कुमार सहित अध्ययन कर रहे बच्चे के अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।





