बालूमाथ में आम उत्सव सह बागवानी मेला का किया गया आयोजन





बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत प्रखंड स्तरीय बैठक कर आम बागवानी पर की गई चर्चा





बैठक में बीडीओ सोमा उरांव के साथ आम बागवानी के लाभुक रहे मौजूद





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में गुरुवार को आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव के नेतृत्व में किया गया।आयोजन के मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में आम बागवानी योजना से लोगों का आर्थिक स्थिति सुधर रही है।लोग आम बागवानी कर अपना व्यापार बढ़ा रहे हैं। सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस योजना का लाभ उठानी चाहिए। उन्होंने आम बागवानी लाभुकों से आम से होने वाली मुनाफे की जानकारी ली।





इस मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मुजफ्फर कमल,सहायक अभियंता दिनेश सिंह,कृषि पदाधिकारी मनीष पांडेय,प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखंड समन्वयक आशीष केशरी,पंचायत सचिव महेश मुंडा, रामावतार सिंह,सुषमा कुमारी,रीना कुमारी,वकील उरांव,गोलू केशरी,चीकू कुमार सहित प्रखंड के कई आम बागवानी लाभुक मौजूद रहे।