बालूमाथ में कल्याणकारी योजना को लेकर बैठक





समय पर करें विकास योजनाओं को पूरा:बीपीओ





प्रतिनिधि,बालूमाथ। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत चल रहे विकास योजनाओं को लेकर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों के साथ बैठक कर कई जरूरी दिशा निर्देश दिया।





बीपीओ मुजफ्फर कमाल ने प्रखंड कर्मियों के साथ प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि आप सभी प्रखंड कर्मी समय पर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को पूर्ण करें,ध्यान रहे कि जरूरतमंद लाभुक सरकारी योजनाओं से वंचित ना रहे।लम्बित पड़े कल्याणकारी योजना को समय पर पूर्ण करें।बैठक में मनरेगा, अबूआ आवास योजना,15वें वित्त योजना,पेंशन जैसे योजनाओं पर अबतक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।





इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखंड समन्वयक आशीष केसरी,पंचायत के पंचायत सचिव रामवतार सिंह, सुषमा कुमारी, रीना कुमारी,महेश मुंडा, मुखिया नरेश लोहरा,नरेश उरांव, सहायक अभियंता दिनेश सिंह,कनीय अभियंता बाबूलाल उरांव,15 वें वित्त आयोग के वकील उरांव सहित कई प्रखंड कर्मी मौजूद रहे।