प्रतिनिधि,बालूमाथ। बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत हहारो नदी में प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष दीपक यादव के द्वारा नव वर्ष के अवसर पर वन भोज का कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला कोषाध्यक्ष सुरेश राम ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव में पार्टी को और मजबूत बनाना है,जिसके लिए कार्यकर्ता अभी से ही तैयार हो जाएं।
युवा प्रखंड अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि शुरू से ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गरीबों के हक और देश के अर्थव्यवस्था अच्छी कैसे हो इसके लिए प्रयास करते आए हैं। वन भोज तो सिर्फ एक बहाना है असल बात तो है राजद को और मजबूत बनाना है।
इस मौके पर राजद वरिष्ठ नेता मनोज यादव,युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव,ज्योति सिंह,राजद नेता ललन यादव,विकाश यादव,संजय यादव,शिव कुमार, सुजीत कुमार, रजनीश कुमार,विरन यादव, चरवा उरांव,सुदामा साव,राहुल साव,उपेंद्र यादव,अंकित कुमार, शनि भोक्ता, गोपाल कुमार,बद्री यादव,ब्रह्मदेव यादव,राजेश उरांव,अभिनाश राम,महेंद्र राम,प्रमोद राम,बरतू यादव,मो अतीक अंसारी, मो० एजाज अंसारी,मो० सैफ,विवेक यादव, रामेंद्र यादव,दिलीप यादव, विकाश कुमार,कुलदीप यादव, मनोज गंझू,शिव कुमार कुशवाहा, राजेश कुशवाहा,आदित्य गोप, बैजू राम,राजू राम सहीत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।





