प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष यादव को गढ़वा कार्यक्रम में जाने के दौरान बालूमाथ में रोककर फूल माला पहनकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राजद प्रदेश कोषाध्यक्ष सह चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव ने पार्टी की वर्तमान स्थिति के बारे में अपने कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने को लेकर कई दिशा निर्देश दिया।





इस अवसर पर राजद नेता सुरेश राम ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता आने वाला चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। स्वागत के मौके पर राजद नेता सुरेश राम,युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव,एससी मोर्चा के तुलसी राम,बाबूलाल राम सहित कई राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।