प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)। बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिवा टोला स्थित कबाड़ी दुकान में बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ पुलिस छापेमारी कर लोहा स्क्रैप लदे ट्रक को जब्त करने में सफलता पाई है। मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों लोहा स्क्रैप चोरी का सूचना लगातार स्थानीय पुलिस को मिल रही थी जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा संचालित कबाड़ी दुकान में छापेमारी की गई।इस दौरान स्क्रैप लदे एक ट्रक को जब्त किया गया। जब्त किए गए स्क्रैप की अनुमानित राशि पचास हजार रुपए से ऊपर बताइए जा रही है।वहीं पुलिस कबाडी़ संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस तरह के पुलिसिया कार्रवाई के बाद प्रखंड क्षेत्र में संचालित कबाडी़ दुकानदारों में हड़कंप का माहौल देखा गया। इस छापेमारी अभियान में बालूमाथ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संजय चौधरी के अलावा सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।





