प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार। बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार कच्छ में गुरुवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा विकलांग बच्चों के बीच ट्राई साइकिल एवं व्हीलचेयर का वितरण किया गया।
विकलांग लखन राम,पवन राम,दीपक राम को ट्राई साइकिल एवं रूबी परवीन, हमीदा परवीन को व्हीलचेयर देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह परियोजना पदाधिकारी सोमा उरांव ने कहा कि सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है।विकलांग बच्चों के बीच सामान के वितरण करने से बच्चों को सुविधा मिलती है और बच्चे शिक्षा के साथ कई जरूरी काम पूर्ण करते हैं।
इस मौके पर उप प्रमुख कामेश्वर राम, महिला पर्यवेक्षिका कामिनी कुमारी, अनिता कुमारी,विमला कुमारी, सहित हेरहंज बरियातू बालूमाथ के कई आंगनवाड़ी सेविका मौजूद रही।





