प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार। बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आज रविवार को करोड़ों रुपया की लागत से बनने वाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम करेंगे। शिलान्यास के तैयारी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर उरांव एवं युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान समेत महागठबंधन के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को दिनभर जुटे रहे।





युवा प्रखंड अध्यक्ष खान ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि आज बालूमाथ के लाखों ग्रामीण का वर्षों का अधूरा सपना झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विधायक बैद्यनाथ राम के अथक प्रयास से होने जा रहा है।कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के लिए भयभ पंडाल एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।





इस मौके पर महागठबंधन के हजारों कार्यकर्ता एवं बालूमाथ, बरियातू, हेरहंज के ग्रामीण मौजूद रहेंगे।