प्रतिनिधि,लातेहार। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को आयुष्मान स्वास्थ्य मेला का आयोजन लातेहार सिविल सर्जन के निर्देश पर किया गया। आयोजन में दूर दराज से आए ग्रामीणों को चिकित्सा टीम के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने पर बल दिया गया। उसके बाद मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि आप स्वस्थ रहेंगे तो आपकी प्रखंड स्वस्थ रहेगा। आपकी सावधानी ही आपकी बचाव है।सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना का लाभ आप आयुष्मान कार्ड बनाकर ले सकते हैं।
इस मौके पर दर्जनों से ऊपर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया गया और उससे लाभान्वित होने को लेकर प्रेरित किया गया। इस मौके पर चिकित्सकों के अलावा स्वास्थ्य कर्मी अनिल कुमार,गुलाम कुरैशी,दीपक कुमार,मृत्युंजय कुमार,मुकेश कुमार, सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।





