पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।जिले में आदर्श आचार संहिता का खुलकर उल्लंघन हो रहा है। इसे देखने वाला कोई नहीं है। शहर के हाटपाड़ा के समीप एक बिजली पोल में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लटक रहा है।बावजूद एफ़एसटी को कोई परवाह नही है।जिले में आदर्श आचार संहिता का कोई पालन नही हो रहा है।
उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने जिले में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया था।बावजूद जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन नही हो रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप केरकेट्टा ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जिले में आदर्श आचार सहिंता के उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





