बिना क्नेक्शन के भेजे गए गलत बिजली बिल में होगा सुधार:विधायक भूषण बाड़ा
विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड के कुडरूम पहुंच विधायक भूषण बाड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
प्रतिनिधि,सिमडेगा।सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा रविवार को विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड के बड़ाबरपानी पंचायत के कुडरूम गांव पहुंच ग्रामीणों की समस्या सुनी।मौके पर ग्रामीणों ने बिजली एवं पानी की समस्या बताई।ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा अंधाधूंध बिजली बिल भेजा जा रहा है। कई लोगों का दो से तीन बिजली बिल भेजा गया है।वहीं गलत बिजली बिल में सुधार करने से भी विभाग के कर्मी आनाकानी करते हैं।जिस पर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों का एक क्नेकशन के बाद भी दो या तीन बिजली बिल आ रहा है। बगैर क्नेकशन के भेजे गए बिजली बिल में सुधार किया जाएगा। साथ ही इसका स्थायी समाधान किया जाएगा। मौके पर विधायक ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाएं भी बताई। साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए ही विधायक भूषण बाड़ा ने शुरु किया है विधायक आपके द्वार कार्यक्रम:जोसिमा खाखा
मौके पर उपस्थित जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए ही विधायक भूषण बाड़ा ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम शुरु किया है,जिसके माध्यम से वे ग्रामीणों के घर पहुंच ग्रामीणों की समस्या सुनते हैं। साथ ही सभी समस्याओं को प्रमुखता के साथ दूर करते हैं। विधायक ग्रामीणों की समस्या दूर करने में कभी भी जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं।
मौके पर नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, डा. इम्तियाज हुसैन, उप प्रमुख सिलबेस्तर बघवार,पंचायत अध्यक्ष विकास बड़ा,पंचायत अध्यक्ष बिलचुस बड़ा,महिला पंचायत अध्यक्ष रीता किरो,सिलबेश्टर केरकेट्टा,मारियानुश,नवीन केरकेट्टा,पंचायत सदस्य समिति अनिता सोरेंग,मुखिया दुर्गा मुंडा,पूर्व मुखिया मुक्ता तिर्की,उप मुखिया सरोज किरो,किशोर सोरेंग,सुचिता केरकेट्टा,जसिंता केरकेट्टा,उर्मिला केरकेट्टा,आदि ग्रामीण उपस्थित थे।





