प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिला मुखिया संघ की एक अहम बैठक मंगलवार को झंडा मैदान में संघ के अध्यक्ष भागीरथ मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी संघ के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रखंडो के मुखिया संघ के अध्यक्ष शामिल हुए और बीते 9 मार्च को बिरनी प्रखंड के जरीडीह ग्राम पंचायत के मुखिया टिकेत राजामणि सिंह एवं उनके परिवार के साथ किए गए पुलिसिया जुल्म का विरोध किया।





इस दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की संघ के द्वारा घोर निंदा की गई।मुखिया संघ ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उक्त घटना की न्यायिक उच्च अधिकारियों की टीम गठित कर जांच कर आरोपियों के खिलाफ करवाई की जाए। बैठक के दौरान कहा गया कि जरीडीह मुखिया और उनके परिवार वालों को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। प्रशासन जल्द से जल्द जांच कर मुखिया को रिहा करें।





संघ के जिलाध्यक्ष भागीरथ मंडल ने बताया कि 9 मार्च की आधी रात जिस तरह से स्थानीय पुलिस द्वारा घर में घुसकर मुखिया और उनके परिवार वालों के साथ बर्बरता पूर्वक दुर्व्यवहार किया गया है।उसकी जितनी भी निंदा की जाये वह कम है।





छोटकी खरगडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र वर्मा ने कहा कि जरीडीह पंचायत के मुखिया और वहां के लोगों के साथ जिस तरह से पुलिस द्वारा जो हरकत की गई है।उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा गया कि महिलाओं के साथ भी बर्बरता किया गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।





मौके पर महामंत्री मुकेश यादव, उपाध्यक्ष राजदेव यादव, झरी महतो , मुन्नालाल, रविंद्र मंडल, मुमताज अंसारी,पिंकेश कुमार सिंह, सुबोध कुमार यादव ,अमित कुमार, अनूप मिश्रा, कन्हैया राम, कैलाश यादव, राजकुमार नारायण सिंह ,जानकी यादव , ममता कुमारी समेत सभी प्रखंडों के मुखिया अध्यक्ष मौजूद थे।