विशेष संवाददाता,रांची । बिरला काॅर्पोरेशन लिमिटेड एमपी बिरला समूह की प्रमुख कंपनी को सीआईआई द्वारा स्थापित 2022 के लिए 17वें सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी अवाॅर्ड्स में कॉर्पाेरेट एक्सीलेंस में महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए कमेंडेशन (प्रशस्ति पत्र) प्राप्त हुआ है। कंपनी प्रबंधन को यह अवाॅर्ड 10 मई 2023 को नई दिल्ली में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा प्रदान किया गया।
बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ संदीप घोष ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस पुरस्कार ने सस्टेनेबल बिजनेस (सतत व्यवसाय) में एक्सीलेंस की दिशा में कंपनी के व्यापक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया है। हमारे ग्रह पृथ्वी के दीर्घकालिक अस्तित्व के लिए मजबूत सस्टेनेबल मानकों का निर्माण आवश्यक है। इसलिए, इंडस्ट्री ने सभी संभावित सस्टेनेबल आयामों को कॉर्पाेरेट स्ट्रेटजी और बिजनेस प्रोसेस और प्रेक्टिसिज में गहराई से शामिल किया गया है। देवेश कुमार मिश्रा, यूनिट हेड, चंदेरिया सीमेंट वर्क्स और देवाशीष चैधरी, वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पाेरेट अफेयर्स ने ये पुरस्कार प्राप्त किया।





