जमशेदपुर।बिरसा नगर थानान्तर्गत बारीडीह मोहरदा वेस्ट निवासी संगीता सिन्ह साईबर ठगी की शिकार हो गई। उन्होंने अपना सोफा बेचने के लिए ओएलएक्स पर एड डाला था। सोफा तो बिका नहीं। मगर उनके खाते से 1.49 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। इस संबंध में उन्होंने बिस्टुपुर स्थित साइबर थाने में कथित रोहित मिश्रा नामक व्यक्ति जिसका मोबाइल नंबर (8982573158) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना चार दिसंबर की है।





उस दिन उन्होंने अपने घर के सोफा बिक्री के लिए ओएलएक्स पर एड डाला था। जिसके डालने के कुछ देर के बाद ही मोबाइल नंबर 8982573158 से उन्हें फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रोहित मिश्रा बताते हुए सोफा खरीदने की बात कही। इस दौरान व्यक्ति ने सोफा का मूल्य भुगतान करने के लिए उनको एक क्यूआर कोड भेजकर उनसे कुछ पैसा भेजने के लिए कहा। जिससे उक्त नंबर पर बाकी पैसा ट्रांसफर किया जा सके। उन्होंने उक्त ठग के झांसे में आकर उसे पहले पांच रुपया भेजा। जिसे ठग ने तुरंत वापस कर दिया। जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि बाकी पैसा रोहित मिश्रा भेज देगा।





उन्होंने उक्त ठग के कहने के अनुसार पांच बार में 1 लाख 49 हजार 5 रुपया का भुगतान कर दिया। बाद में उक्त ठग ने उन्हें दो बार में 250 रुपया भेजा। वहीं रोहित मिश्रा को दोबारा पैसे भेजने की बात कही तो दो लाख रुपए खाते में वापस आने का झांसा दिया। महिला ने खाते में पैसे नहीं होने की बात कही। जिसके बाद उक्त ठग ने फोन काट दिया। जिसके बाद ठगी का अहसास होने पर संगीता सिन्हा ने आरोपी के खिलाफ साइबर थाने की पुलिस से कार्रवाई करने की मांग भी की है।