प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बिरसानगर थाना की पुलिस ने शनिवार चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त तरनजोत सिंह बिरसानगर जोन नंबर 2 रोड नंबर 2 का रहने वाला है।पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है।
मामले में थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि बीते 8 मार्च को थाना क्षेत्र से एक बाइक की चोरी हो गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुई बाइक भी बरामद की है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





