प्रतिनिधि,जमशेदपुर। जमशेदपुर आजसू पार्टी जिला समिति ने जमशेदपुर विशेष अक्षेस को ज्ञापन देकर आजसू निम्नलिखित मांग किया और सुधार करने की बात कही,जिसमे मुख्तःकिसके सह पर बनी इमारत, कैसे पार्किंग में बाजार खुल गई और गोदाम बन गया। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कारवाई होनी चाहिए। शहर के प्रतिष्ठित पीएम मॉल के पार्किंग में दुकानें चल रही है और उसके नक्शा विचलन में कई तरह की त्रुटियां दिखाई पड़ रही है।जांच में और कई मामले उजागर होंगे इस लिए पीएम माॅल के प्रबंधन पर जल्द से जल्द जांच कर कारवाई की जाए।





जमशेदपुर में फ्लैट हेतु में जी-2 का नक्शा पास होता है फिर किसकी मिलीभगत से 5 तल्ला बिल्डिंग बन कर तैयार हो जाते है।इस मामले में संलिप्त पदाधिकारी पर भी कारवाई करे। शहर में पार्किंग एक बहुत बड़ी समस्या हो गई है और लोग सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अपने कार्य में लग जाते है और सड़क पर एक लम्बा जाम लगा रहता है,जो एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है।शहर मे पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। शहर के कई फ्लैट में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, अगर है तो कोई बाहरी व्यक्ति मिलने आता है तो सड़क पर ही गाड़ी पार्क करना पड़ता है वैसे सभी फ्लैट के निर्माताओं पर कारवाई की जाए। जमशेदपुर अक्षेस एक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है,जिसमे क्रमशः सभी अधिकारी शामिल है, जिस पदाधिकारी के कार्यकाल में नक्शा विचलन किया गया है या बिल्डिंग कोड का उलंघन हुआ है। उस पदाधिकारियों पर भी कारवाई करना सुनिश्चित करेंगे। एक हफ्ते में अगर ठोस कारवाई नही होता है तो आजसू चरण बद्ध आंदोलन करेगी।





ज्ञापन देने में मुख्य रूप से कन्हैया सिंह, कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, संतोष सिंह, चंद्रेश्वर पांडेय, मनोज सिंह यादव, संतोष सिंह, अरूप मल्लिक, प्रवीन प्रसाद, मनोज मुखी, राहुल प्रसाद, समेत अन्य मौजूद रहे ।