प्रतिनिधि,बिशुनपुरा (गढ़वा)।वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व मे शुक्रवार को थाना के सामने बिशुनपुरा माझीआवं मुख्य मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
बगैर कागजात व बिना हेलमेट के कारण पांच मोटरसाइकिल का चालान किया।पुलिस की चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। कई बाइक चालक दूर से ही चेकिंग देखकर बाइक घुमाकर रफूचक्कर हो गए।
थाना प्रभारी ने बताया की बिना हेलमेट बाइक चलाना जानलेवा साबित होता है। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना पर विराम लगना संभव है।जो वाहन चेकिंग अभियान पूरे पंद्रह दिनों तक चलेगा।उधर पुलिस की चेकिंग अभियान से बाइक व कार सवारों में अफरा-तफरी मचा रहा। बाइक सवार रास्ता बदलकर गंतव्य तक पहुंचते रहे।
मौके पर एसआई निरंजन राम एसआई संजय महतो के साथ पुलिस बल मौजूद थे।





