प्रतिनिधि,जमशेदपुर। बढ़ते हुए भीष्ण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा द्वारा मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन के सामने वर्ष 2023-24 की दूसरी अस्थाई अमृतधारा का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता, शाखा सचिव अंशुल रिंगासिया, अमृतधारा संयोजक सुमन चौधरी, संस्थापक अध्यक्ष सुगम सरायवाला, आनंद अग्रवाल, गौरव खंडेलवाल, विजय सोनी, महेश कुमार आदि उपस्थित थे।





