प्रतिनिधि,हज़ारीबाग। श्री चित्र पूजा महासमिति बिहार दुर्गा मंडप प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ 15 नवंबर को चित्रगुप्त का आयोजन करने जा रहा है। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। 15 नवंबर को ही सुबह के 9 बजे से पूजा प्रारंभ होगी और 11 बजे से प्रसाद वितरण शुरू किया जाएगा,जो दिनभर चलेगा।पूजा के अवसर पर बुधवार को संध्या 7 बजे से तपस्या म्यूजिकल ग्रुप और आर्केस्ट्रा बिहार दुर्गा मंडप प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेगी, जिसमें कोलकाता से लगभग 12 कलाकार हजारीबाग आ रहे हैं,जिसमें प्रसिद्ध गायिका सुनीता सिंह और पौलवी विश्वास शामिल है।
समिति के अध्यक्ष भैया अभिमन्यु प्रसाद ने शुक्रवार को बिहार दुर्गा मंडप प्रांगण में प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया कि स्थानीय कलाकारों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है ताकि वे भी अपना हुनर प्रस्तुत कर सकें।महासमिति के मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद सह वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा है वो भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।पूजा उत्सव में समाज के अन्य लोगों को भी ई निमंत्रण के जरिए निमंत्रण दिया जा रहा है।
भैया अभिमन्यु प्रसाद में जानकारी दिया कि शहर के कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे, जिसमें हजारीबाग उपयुक्त,पुलिस अधीक्षक,अनुमंडल पदाधिकारी,राजनेता,समाजसेवियों को भी निमंत्रण दिया जा रहा है।उनका कहना है कि इस कार्यक्रम में समाज की हर एक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो यह कोशिश की जा रही है।साथ ही साथ हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा जो समिति के संरक्षक हैं और कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहेंगे।उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि लगभग 50 हजार समाज के लोगों को इस बार जोड़ा गया है,जिसमें 35 हजार परिवार शामिल है।15 नवंबर बुधवार को 1बजे से पेंटिंग प्रतियोगिता 3बजे से म्यूजिकल चेयर 4बजे से वाद विवाद प्रतियोगिता और संध्या 5 बजे संगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है,जिसमें चित्रांश परिवार के अलावा दूसरे समाज के बच्चे भी हिस्सा भी ले सकते हैं।
महासमिति के सचिव विवेक बरियार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार पूजा बेहद भव्य तरीके से किया जाएगा।समिति ने यह भी फैसला लिया है कि आनेवाले दिसंबर माह में ही चुनाव कराया जाएगा ताकि 1 साल तक इस पूजा की तैयारी की जा सके।समाज के लोगों को जोड़ा जा सके।उन्होंने यह भी जानकारी देते हुए कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि इस बार समय कम मिलने के बावजूद काफी भव्य तैयारी की जा रही है।गुरुवार 16 नवंबर को 1 बजे से भैयारी प्रारंभ किया जाएगा जो संध्या 4 बजे तक चलेगा,जिसमें चित्रांश परिवार के साथ-साथ समाज के लोग एक साथ भोजन करेंगे।संध्या 5बजे से शोभायात्रा निकाला जाएगा, जिसमें भजन मंडली भी रहेगी सैकड़ों की संख्या में चित्रांश परिवार शोभा यात्रा में हिस्सा लेंगे।प्रेसवार्ता के दौरान मनोज कुमार, सुबोध आकाश, कृष्ण किशोर प्रसाद, रमेश चंद्र प्रसाद उर्फ पिंटू जी, भैया मनोरंजन, प्रोफेसर अरविंद सहाय, प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा, दिलीप कुमार, हरीश श्रीवास्तव, असित सिन्हा,शशि सिन्हा ने भी पूजा के सफल आयोजन कैसे हो इस पर जानकारी दी।





