प्रतिनिधि,सिंदरी/बलियापुर।बीआईटी प्रांगण में स्थित तालाब में करीब 5 दसकों से छठ वर्तियों के द्वारा शाम में डूबते सूरज एवं सुबह में उगते सूरज को अर्घ्य देकर पूजा का उद्यापन किया जाता है। ये पर्व चार दिवसीय होता है। इसकी तैयारी इस पर्व की महता के कारण करीब एक सप्ताह पूर्व से ही शुरू हो जाता है। बीआईटी छठ तालाब की सफाई एवं अद्भुत सजावट देख कर मन प्रसन्न हो गया। छठ घाट पर मौजूद बीआईटी के स्टॉफ सुधीरजी से बात हुई तो उन्होंने बीआईटी के नवनियुक्त निदेशक डॉ पंकज राय की सोच के बारे में बताया। उसके बाद श्री राय से उनके केबीन में मुलाकात हुई तो उन्होंने बताया कि करीब 25 वर्षों या उससे भी ज्यादा से ये कार्य मैं करता आ रहा हूं। इस कार्य को करने में मेरी भावना भी जुड़ी है।इसलिए छठ पर्व से सम्बंधित कार्य को मैं सबसे प्रमुख कार्यों में रखता हूं। छठ घाट पर पर्वतिनियों के लिए कपड़ा बदलने के लिए पांच स्थान डेकोरेटर से बनवाया गया था। छठ घाट पर आने वाले दोनों ओर पर गेट एवं लाइट की ब्यवस्था काफी अच्छी दिखी।





अलकडीहा छठ तालाब की सफाई कार्य पूर्ण





सुबह सोसल मीडिया पर पत्रकार उमेश कुमार ने कुछ गंदगी के अम्बार से भरा अलकडीहा छठ तालाब की तस्वीर शेयर की। उन तस्वीरों को देख सिंदरी विधानसभा के विधायक पत्नी तारा देवी ने तुरंत उमेश से संपर्क साधा एवं अपने निजी खर्चे से छः मजदूरों को लगाकर आस्था के महापर्व छठ करनेवाले वर्तियों के लिए तालाब की सफाई करवाई।सफाई करवाने के बाद छठ के मौके पर तारा देवी ने एमओसीपी में व्रतियों के बीच सैकड़ों कद्दू वितरण किया।





पूर्व नगर अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि ने सैकड़ों कद्दू का वितरण किया





सिंदरी के सब्जी बाजार में पूर्व नगर अध्यक्ष विजय सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि शैलेश सिंह ने सैकड़ों कद्दू का वितरण पर्वतिनियों के बीच मुफ्त वितरण कर मंहगी कददू की मार से बचाया एवं अपने एक छोटे सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।