प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय परिसर प्रांगण में फलदार वृक्ष लगाए गए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, ब्लॉक कर्मचारी एवं जेएसएलपीएस के कई अधिकारी उपस्थित थे। मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायत को स्वच्छ एवं हरा भरा पंचायत बनाने की बात कही। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, मुखिया तकरीमुल्लाहा खान, पारसनाथ प्रसाद, विमला देवी, कविता देवी, कमला देवी, गीता देवी, एतवरिया देवी, सुलेखा देवी, बेबी कुमारी, नीलम मिंज, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आशीष पासवान, बीपीओ हीरो महतो, अरुण पासवान जेएसएलपीएस से राम प्रकाश कुमार के अलावा कई लोग उपस्थित थे।





