प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड अंतर्गत पहरा पंचायत सचिवालय भवन में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह व पंचायत की मुखिया बेबी देवी ने पहरा पंचायत के 19 पेंशन लाभुकों के पेंशन की कागजातों का सत्यापन किया।बीडीओ ने पेंशन लाभुकों का बैंक खाता संख्या,आधार नम्बर,पहचान पत्र व उम्र का सत्यापन किया।सत्यापन के बाद बीडीओ ने 19 पेंशन लाभुकों को पेंशन की स्वीकृति ऑन द स्पॉट दिया।





मौके पर पंचायत सचिव महेश मिस्त्री मुखिया पति मुकेश कुमार साव सहित अन्य उपस्थित थे।