प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने बारियतु पंचायत के गांगपुर गांव के करीब डेढ़ दर्जन पेंशन लाभुकों को ऑन द स्पॉट पेंशन स्वीकृति दिया। स्वीकृति देने के पूर्व बीडीओ ने लाभुकों के सभी कागजातों का मिलान करते हुए सत्यापन किया।





