प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ सह एमओ संजीत कुमार सिंह ने प्रखंड कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक किया।बैठक में उपस्थित गोदाम प्रबंधक ,पंचायत सचिव, प्रधानमंत्री आवास कोडिनेटर व स्वमसेवकों को कई दिशा निर्देश दिया।
बीडीओ सह एमओ ने गोदाम प्रबंधक को एक वर्ष के खाद्यान्न का स्टाक की मांग की है।उन्होंने कहा की प्रखंड में 42 डीलर है।प्रत्येक माह में सभी डीलर सौ प्रतिशत अनाज का वितरण नहीं करते है।वितरण करने के बाद जो बचा खाद्यान्न है उसका स्टाक की सूची दो दिनों के अंदर मांग की है। कहा कि प्रखंड में अनाज कम देने की शिकायत प्राप्त हो रही है। स्टाक की सूची दें नहीं तो कार्यवाई की जायेगी। जबकि बारियातू पंचायत के गांगपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास के अधूरा अभिलेख देख बीडीओ ने पंचायत सचिव को कड़ा रुख अपनाते हुए आवास के अभिलेख में शपथ पत्र,राजस्व प्रतिवेदन, लाभुक का फोटो लगा कर सभी को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।साथ ही पंचायत में चल रहे वर्ष 2022 /23 की योजनाओं का अभिलेख दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित पंचायत सेवकों को दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास कोडीनेटर फरहत नाजनी,पंचायत सचिव डिग्म्बर पांडेय,कमलेश वर्मा एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।





