प्रतिनिधि,विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री की बैठक हंगामेदार रही। विभागीय अधिकारियों के अनुपस्थिति से नाराज बीस सूत्री उपाध्यक्ष छोटे लाल बेसरा सहित अन्य सदस्य सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इसे संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई का आग्रह किया।





उपाध्यक्ष छोटे लाल बेसरा ने बताया कि बीस सूत्री की गत बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए लिखित रूप में इसकी जानकारी दी गई थी। बावजूद वन,बिजली, डीवीसी एवं प्रशानिक विभाग से कोई भी प्रतिनिधि बैठक में नहीं आये। इसलिए बैठक का हमसबों ने मिलकर बहिष्कार कर दिया। बताया कि बीस सूत्री राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग है। संबंधित अधिकारी जब बैठक में उपस्थित नहीं होंगे तो जनसमस्याओं को किसके बीच रखा जायेगा। सरकार इस बात पर गौर करे और संबंधित विभाग से जवाब मांगें। अधिकारियों के इस रवैये से सरकार की छवि धूमिल हो रही है,जिससे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को तत्काल संज्ञान मे लेना चाहिए।





बीडीओ संजय कुमार कोंगारी ने कहा कि उपायुक्त के द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश है कि बीस सूत्री की बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति अतिआवश्यक है,जिस विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण बैठक रद्द की गई। इसकी लिखित रूप से उपायुक्त को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद बीस सूत्री उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने विष्णुगढ़ चिकित्सा प्रभारी डॉ0 अरुण कुमार सिंह के साथ विष्णुगढ़ सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। हॉस्पिटल की सुविधाएं देखकर सभी ने अपनी संतुष्ट हुए। अस्पताल में महिला चिकित्सक,दंत चिकित्सक,एचआईवी जांच एवं परामर्श केंद्र, टीबी जांच केंद,ओपीडी सहित दुर्घटना में आपातकालीन सेवा पूरी तरह से दुरुस्त एवं अस्पताल परिसर स्वच्छ पाया गया।





मौके पर मुख्य रूप से जिप सदस्य शेख तैयब,प्रमुख प्रतिनिधि बेलाल अंसारी,सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन स्वर्णकार, विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव,बीस सूत्री सदस्य संजय प्रजापति प्रजापति,राणा इकबाल खान, राजू श्रीवास्तव,विशेश्वर स्वर्णकार,कपिल चौधरी,अनुराग कुमार समेत प्रतिनिधि गण मौजूद थे।