प्रतिनिधि,बड़कागांव। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा बुढ़वा महादेव मंदिर ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना को चलाने के लिए स्थापित ट्रांसफार्मर का उद्घाटन बड़कागांव पश्चिमी जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी व बुढ़वा महादेव समिति के द्वारा किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। बुढ़वा महादेव सेवा समिति कर्णपुरा क्षेत्र के द्वारा बिजली विभाग के आला अधिकारियों से जल्द से जल्द बिजली का तार बिछाकर बुढ़वा महादेव मुख्य मंदिर तक बिजली पहुंचाने की मांग की गई है।
मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, बुढ़वा महादेव सेवा समिति करणपुरा क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश महतो, सचिव झमन प्रसाद, कोषाध्यक्ष बालेश्वर महतो, मीडिया प्रभारी रितेश ठाकुर, शहेश कुमार, प्रकाश कुमार, अजीत कुमार, पप्पू गोस्वामी, महेंद्र महतो, विनय कुमार, मुकेश कुमार, गीता देवी, स्वरूप नारायण, बिनेश्वर महतो, महेश्वर कुमार, अनिल कुमार राज सहित अन्य उपस्थित थे।





