ब्राउन शुगर की तस्करी का मास्टरमाइंड गांधी गिरफ्तार, माॅडलिंग करने वाली के साथ मिलकर करता था तस्करी
ब्राउन शुगर की तस्करी का मास्टरमाइंड गांधी गिरफ्तार,मॉडलिंग करने वाली के साथ मिलकर कराता था तस्करी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।रांची पुलिस को नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कामयाबी मिल रही है।राजधानी के सुखदेव नगर पुलिस ने शुक्रवार को ब्राउन शुगर की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसा है।पुलिस ने छापामारी कर ब्राउन शुगर की तस्करी के मास्टरमाइंड गांधी को गिरफ्तार कर लिया है।गांधी नाम का ये तस्कर महिला मॉडल ज्योति के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की तस्करी का काम करता था। मॉडल ज्योति समेत अन्य को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन गांधी पुलिस की गिरफ्त से दूर था।
विगत दिनों सुखदेवनगर पुलिस ने दिल्ली में मॉडलिंग की तैयारी कर रही 21 वर्षीय ज्योति कुमारी को ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।ज्योति के साथ 20 वर्षीय हर्ष को भी गिरफ्तार किया गया था। ज्योति राजधानी के हरमू विद्यानगर कॉलोनी स्थित स्वर्णरेखा की रहने वाली है, जबकि हर्ष न्यू आनंद नगर स्थित रोड नंबर-पांच का रहने वाला है।पुलिस ने दोनों के पास से कुल 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की थी। छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर न्यू आनंद नगर निवासी शैलेश कुमार उर्फ गांधी वहां से भाग निकला था।
पुलिस को सूचना मिली थी साईं बिहार कॉलोनी मैदान में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। इसी सूचना पर छापेमारी की गयी थी।इस दौरान मास्टरमाइंड गांधी भाग निकला था।आज पुलिस ने गांधी गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि राजधानी रांची में ब्राउन शुगर की सप्लाई करने के मामले में सुखदेवनगर पुलिस ने पलामू की एक महिला के अलावा रांची के तीन युवकों को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था।आरोपियों में मास्टरमाइंड महिला रिजवाना खातून, आनंद मुंडा, विकास सिंह व अमित कुमार सोनी शामिल हैं।पुलिस ने तीनों युवकों के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर, पांच मोबाइल, मिनी इलेक्ट्रॉनिक मशीन, एल्युमिनियम फाइल और स्कूटी बरामद भी बरामद किया था। इस महिला की गिरफ्तारी पलामू के चैनपुर थाना अंतर्गत साहपुर पनेरी बांध स्थित उसके घर से हुई थी। कोतवाली एएसपी ने जानकारी दी थी कि रांची के रातू रोड के ग्लैक्सिया मॉल स्थित काली मंदिर गली के पास तीन युवकों की ओर से ब्राउन शुगर की खरीद फरोख्त की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया था।इस दौरान तीनों ने पलामू निवासी महिला का नाम सप्लायर के रूप में बताया था। इसके बाद महिला को वहां से गिरफ्तार किया गया था।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

