प्रतिनिधि,लोहरदगा। महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जयंती-सह-राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी अरविंद कुमार, उप विकास आयुक्त जय ज्योति सामंता समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। जिन महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उनमें बिरसा मुंडा, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, महात्मा गांधी, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, शहीद अजय सिंह, वीर बुधु भगत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं शामिल हैं।





