प्रतिनिधि,इटखोरी (चतरा)।इटखोरी मां भद्रकाली मंदिर कनूनिया माई का बाईपास रोड इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण कीचड़ में तब्दील हो गया है। इस पथ में पवन दांगी के घर आगे से प्रमोद पाण्डेय के घर तक पीसीसी पथ में जगह-जगह पर गड्ढा उत्पन्न हो गया है।जिस गड्ढे में हमेशा जल जमाव रहता है। इस पानी में अब कीड़े भी उत्पन्न होने लगे हैं, जिससे घुज्जीबागी के लोगों में कई तरह की बीमारियां भी उत्पन्न होने लगी है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि इस पथ के अगल-बगल के गृहस्वामियों द्वारा बरसात का पानी अपने आसपास के खेतों में जाने से रोक दिया गया है। इसके लिए वे लोग मेढ़ भी बना दिए हैं,जिसके कारण पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में पूरे गांव का पानी सड़क के बीचो-बीच एकत्रित हो जा रहा है,जिसके कारण यह परेशानी हो रही है। इस पथ से आवागमन करने में ज्यादा परेशानी भद्रकाली मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, गांव के विद्यार्थियों और राहगीरों को हो रही है। इस संबंध में गांव के ग्रामीणों ने स्थानीय सीओ के पास एक पत्र भी सौंप चुके हैं। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि इस पर सुधार नहीं होगा तो स्थानीय प्रशासन के पास हम लोग एक बार फिर गुहार लगाएंगे।





