पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी (चतरा) प्रखंड के एकमात्र उच्च शिक्षण संस्थान भद्रकाली महाविद्यालय में एनएसएस इकाई एक और दो के तत्वावधान में मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर ललित मोहन सिन्हा ने की।दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विषय प्रवेश कराते हुए एनएसएस इकाई के कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर संदीप कुमार ने विस्तार से मानवाधिकार पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन जीने का अधिकार है।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रोफेसर ललित मोहन सिन्हा ने कहा कि मानवाधिकार एक वैश्विक प्रतिज्ञा पत्र है जो स्वतंत्रता,समानता और सभी के लिए न्याय पर आधारित है।यह जन्म,लिंग,धर्म,भाषा,राष्ट्रीयता के आधार पर किए जाने वाले भेद भावो से उपर उठकर मानवता के प्रति समान दृष्टिकोण को अपनाने पर जोर देता है।
कार्यक्रम को प्रोफेसर बालेश्वर पासवान,प्रोफेसर सकेंद्र मिस्त्री सहित छात्र छात्राओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संदीप कुमार और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर महेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया।





