प्रतिनिधि,जमशेदपुर।भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बिष्टुपुर स्थित जी टाऊन मैदान में शनिवार की संध्या होली मिलन समारोह के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया। मौके पर उन्होंने केक भी काटा। इस दौरान उन्होंने भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव को केक भी खिलाया।





जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए केक से उनका मुंह मीठा कराया। साथ ही सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने भी धमेंद्र प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी। समारोह के दौरान शानदार आर्केस्ट्रा का आयोजन भी किया गया था। साथ ही होली मिलन समारोह को लेकर खूब अबीर गुलाल भी उड़े। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता समेत अन्य मौजूद थे।