प्रतिनिधि,हजारीबाग।तीन राज्यों मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा का प्रचंड बहुमत हासिल करने के उपलक्ष्य में ब्लॉक मोड़ चौपारण में भाजपाइयों ने खुशी का जश्न मनाया।इस अवसर पर लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,भाजपा जिंदाबाद का खूब नारा लगाया।
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान,मंडल महामंत्री आशीष कुमार सिंह, कृष्णा कुमार साव,उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, मनीष सिन्हा,मंत्री अशोक ठाकुर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो सेराज,जनार्दन सिंह,सियाराम सिंह,सतेंद्र सिंह,रामचंद्र सिंह, इत्यादि शामिल थे।





