प्रतिनिधि,चतरा। आगामी 12 सितंबर को भाजपा के पूर्व घोषित संकल्प यात्रा को लेकर चतरा व सिमरिया विधानसभा दौरे पर आ रहे झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करने चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह चतरा पहुंचें। सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। साथ ही भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया।
बैठक में बाबूलाल के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वागत से लेकर समापन तक की भोजन व्यवस्था, मंच व्यवस्था,टेंट व्यवस्था, बाइक रैली अन्य बहुत सारे बिंदुओं पर चर्चा हुई।
इस मौके पर पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, जिला मंत्री शिवबालक सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश झा, निर्भय ठाकुर,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह,नगर अध्यक्ष विद्यासागर आर्य, भाजपा नेता शिवकुमार चौबे,परशुराम शर्मा,गुड्डू रजक कार्यालय मंत्री गुड्डू सिंह, शत्रुघ्न ठाकुर, दुलारचंद साहू, भाजयुमो नगर महामंत्री राजकुमार वर्मा, जितेंद्र यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।





