भाजपा चतरा लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण सिंह आज करेंगे नामांकन,भाजपा का नामांकन होगा ऐतिहासिक और भव्य
चतरा बाईपास के बाबा घाट में करेंगे आम सभा,पूरे लोकसभा से जुटेंगे हजारों नेता और कार्यकर्ता
पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। लोकसभा चतरा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कालीचरण सिंह नामांकन पर्चा दाखिल 26 अप्रैल को करेंगे।इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास,पांकी शशिभूषण मेहता,पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, प्रकाश राम, हरिकृष्ण सिंह समेत प्रदेश के नेता शिरकत करेंगे।सभी कार्यकर्ता का महाजुटान बाबा घाट मैदान में 11 बजे होगा।जनसभा के बाद रैली की शक्ल में नामांकन दाखिल करने समाहरणालय जायेंगे। बाबा घाट में हेलीपैड बनवाया गया है।भाजपा द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है।





