प्रतिनिधि, इटखोरी। इटखोरी(चतरा)झारखंड के जाने माने ईएनटी सर्जन सह झारखंड चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स पूर्व महासचिव सह सदस्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स झारखण्ड सह प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश डॉ अभिषेक कुमार रामाधीन के द्वारा माता भद्रकाली के प्रांगण मे छठव्रतियों को पूजा सामाग्री एवं फल नारियल भेंट किया गया।
इस मौके पर जिला महामंत्री भाजपा डॉ मृत्युंजय सिंह, भारतीय जनता पार्टी सिमरिया विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सुजीत भारती,ओमप्रकाश सिंह,समाजसेवी शंकर सिंह ,सन्तोष सिंह, छात्र नेता परवीन कुमार सिंह,गोपाल सिंह,विजय यादव,योगेंद्र सिंह,अमित कुमार सिंह व कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस मौके पर डॉ अभिषेक रामाधीन ने कहा कि छठव्रतियों का सेवा करना का मेरा परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया है ।





