प्रतिनिधि,जमशेदपुर। सिदगोडा थाना अंतर्गत बाबूडीह चौक के पास पुराने पार्किंग में जुस्को के द्वारा बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य को वहां के स्थानीय लोगों ने बंद करवा दिया। उन लोगों ने कंपनी के लोगों पर आरोप लगाया की कंपनी से पिछले कई बार वार्ता हो चुकी थी। इस जगह पर 200×200 का जगह पूजा स्थल और अन्य कार्यक्रमों के लिए कंपनी ने देने की बात कही थी बावजूद उसके अभी तक बस्ती के लोगों को कंपनी के द्वारा जगह नही दिया गया और चारदीवारी कर घेराबंदी का कार्य करवाया जा रहा था,जिसका वहां के स्थानीय लोगों ने विरोध कर कंपनी के लोगों के साथ सुनील यादव नामक युवक ने धक्का-मुक्की की और वीडियो बनाने के दौरान एक कर्मचारी का मोबाइल छीनने की भी कोशिश की, जिसके बाद लोगों ने बीच बचाव कर वहां से युवक को हटाया और मामले को शांत करवाया। इस दौरान कुछ आसमाजिक तत्वो द्वारा पथराव भी करने की कोशिश की गयी। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने जुस्को द्वारा हो रहे कार्य को बंद करवाया और कहा कि पार्किंग बने अच्छे से लगे हम भी यही चाहते है,लेकिन जब तक दुर्गा पूजा का स्थान स्पष्ट नहीं हो जाता तब तक यह काम नहीं होगा और उन्होंने कहा की टाटा स्टील के अधिकारियों को अपने बात पर अडिग रहने की नसीहत भी दी।
आपको बता दें कि बीते कई सालों से बाबूडीह में कई जगहो पर पानी की समस्या चली आ रही थी,जिसके बाद विधायक सरयू राय ने सभी क्षेत्रों में जुस्को द्वारा पानी का कनेक्शन देने को लेकर उपायुक्त कार्यालय में कुछ माह पहले बस्ती के लोगों के साथ धरना प्रदर्शन भी किया था,जिसके बाद यहां पर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शुरू किया गया था ताकि वहां के आसपास के लोगों को आसानी से पानी मुहैया कराया जा सके। वहीं भारतीय जन मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा की विपक्ष के कुछ लोगों विकास के कार्यो को पचा नही पा रहे है।इसलिए इस विकास के काम को नही होने देना चाहते। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उस पार्किंग में कुछ बस्ती की गाड़िया और कुछ बाहर की गाड़िया लगती है, जिससे वहां के कुछ लोग वसूली का काम करते है।इसलिए उन लोगों के पेट मे यह दर्द हो रहा है, ताकि काम बंद हो जाने उनकी गाड़ियों को खड़ा करने के लिए जगह भी मिल जायेगा और उनकी कमाई भी नही रुकेगी। फिलहाल वाटर प्लांट का काम स्थानीय लोगों ने जमशेदपुर भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ मिल कर बंद करा दिया है।





