पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।झारखंड के पहले मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को केकेएम कॉलेज आदिवासी छात्रावास के छात्रों से मिलकर उनका हालचाल जाना। बाबूलाल मरांडी ने विगत 27 जुलाई को करीब 12 बजे मध्यरात्रि में 100-150 की संख्या में पाकुड़ पुलिस द्वारा आदिवासी छात्रों की पिटाई के पीछे के विभिन्न कारणों को जाना और समझा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रों को संबोधित कर कहा कि वे आदिवासी छात्रों के साथ कोई अन्याय नही होने देंगे,छात्र देश का भविष्य है।छात्र अन्याय के विरोध एवं समाज व देश की रक्षा में स्वतंत्रता की लड़ाई से ही अग्रणी भूमिका निभातें आ रहे हैं,आपका संघर्ष,आक्रोष रैली एवं मांग जायज है।आपको डराने एवं आपके संघर्ष रैली रोकने के हर सजिश व कृत्य अनुचित है।आदिवासी क्षेत्र,संथाल परगना, झारखंड व देश की सुरक्षा के लिए बंगलादेशी घुसपैठियों की अविलंब पहचान कर उनको बाहर का रास्ता दिखाने की आपकी मांग सही है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के जेएमएम-कांग्रेस सरकार से तुष्टिकरण एवं वोट बैंक की राजनीति बंद करने की मांग सही है। महेशपुर के गायबथान में आदिवासियों के जमीन पर अवैध कब्जा करने के बदनियत से एक आदिवासी परिवार-महिला को मारकर हॉस्पिटलाईज्ड कर आदिवासी जमीनों पर अवैध कब्बा करने वाले ऐसे ही मुस्लिम समुदाय के असमाजिक तत्त्वों के विरूद्ध अविलंब कड़ी कानूनी कारवाई करने की मांग सही है,छात्रों के साथ हुई बर्बरता पर न्याय की मांग एवं सभी निर्दोष छात्रों को झूठे केस से अविलंब मुक्त करने की मांग सही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे आदिवासी छात्रों के ऐसे सभी जायज मांगों के साथ है। आदिवासियों के अस्मिता,अस्तित्व एवं न्याय की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी दृढ़ संकल्पित है।जेएमएम-कांग्रेस की यह ठगबंधन की सरकार वोटबैंक एवं तुष्टिकरण की राजनीति में बिल्कुल अंधी हो चुकी है। यहीं कारण है कि उनको इसके गंभीर दुष्परिणाम व आपराधिक कृत्य तथा लव जिहाद, लैंडजिहाद,अनुचित धर्मपरिवर्तन,आदिवासियों पर अत्याचार एवं उनकी घटती आबादी, मुस्लिम समुदाय के अनुचित प्रकार से बढ़ती आबादी एवं इससे चुनाव परिणामों पर भी पड़ने वाले दुष्प्रभाव,आंतरिक व देश की सुरक्षा पर गंभीर खतरा नजर नही आ रहा है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जेएमएम-कांग्रेस लोकतंत्र व कानून की रक्षा नही बल्कि कुर्सी में बने रहने के लिए ऐसे ही बंगलादेशी घुसपैठियों, देशविरोधी ताकतों, अपराधियों, झूठ व भ्रम का सहारा लेकर तानाशाही एवं मनमानी करती है।जहां पुलिस प्रशासन या अन्य कोई विभागीय पदाधिकारी भी दबाव या किसी भी कारणवश कानून को ताक पर रखकर यदि इस सरकार या देशविरोधी ताकतों या वैसे अपराधियों की केवल टूलकिट बनकर काम कर रही है तो यह बर्दाश्त नही किया जाएगा। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे आगे भी संबंधित हर घटना पर पैनी नजर बनाएं रखेंगे एवं आदिवासियों के अस्मिता,अस्तित्व एवं उनके न्याय के लिए जरूरत पड़ी तो भारतीय जनता पार्टी आवश्यक सभी ठोस कदम उठाने के लिए सदैव तैयार रहेगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय,राजमहल लोकसभा प्रत्याशी रहे ताला मरांडी,पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन,सुफल मरांडी,पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता,अजजा मोर्चा के नेता साहेब हांसदा,किस्टू सोरेन,एलियन हांसदा, दानियल किस्कु और बाबूधन मुर्मू आदि मौजूद थे।





