भाजपा मंडल बगरा व लावालौंग बूथ सत्यापन बैठक संपन्न
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ा है : ज्योतिश्वर सिंह
प्रतिनिधि,सिमरिया(चतरा)। भाजपा बगरा मंडल कार्य समिति की बैठक रविवार को शिव मंदिर प्रांगण में हुई।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान में पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य ज्योतिश्वर सिंह शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए ज्योतिश्वर सिंह ने कहा कि बीते नौ सालों में देश परिदृश्य बदला है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ा है। विकास में तेजी आई है। मजदूर, किसान, महीला दलित वंचित वर्गो के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है।इनके नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। 2014 से लेकर आज तक जो चतरा का विकास हुआ है। वो पहले कभी नहीं हुआ। 2024 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इसके लिए अभी से ही सभी कार्यकर्ताओं को लग जाना है।
ज्योतिश्वर सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को हमारा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र पर काम करने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि सभी बूथ पर 31 सदसीय कमिटी बना कर 10 दिनों के अंदर हमे सुचित करें और सभी बूथ कमिटी के सदस्यों का बगरा में बूथ सम्मेलन कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य रामकुमार दुबे, यूवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुभाष सिंह, उमा सिंह, संजीत सिंह, प्रभात सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुखदेव पसवान व संचालन महामंत्री गणेश सिंह ने किया।





