प्रतिनिधि,सिंदरी। भाजपा सिंदरी नगर की एक बैठक रोडाबांध कार्यालय में बुधवार को सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने की।बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सह सिंदरी नगर के प्रभारी घनश्याम ग्रोवर उपस्थित थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव दिनांक 18 एवं 19 मार्च 2023 को डिगवाडीह के जेलगोड़ा स्टेडियम में प्रस्तावित है, जिसमें सिंदरी नगर की उपस्थिति प्रभावशाली हो।इसकी व्यवस्था में आप सभी लगे हैं और सिंदरी के तीन वार्डों में जहां क्लब है और जो खिलाड़ी हैं उनसे हमेशा सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है।
अरविंद पाठक ने कहा कि इस खेल महोत्सव के निमित सिंदरी में 17 मार्च 2023 को सुबह के 6 बजे एक मैराथन दौड़ कराया जाएगा, जिससे लोगो में खेल के प्रति उत्साह जगे और लोग सांसद खेल महोत्सव में जेलगोड़ा स्टेडियम पहुंचे।
सिंदरी नगर के प्रभारी घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि आप सभी खेल महोत्सव में सारी शक्ति लगा दे हो सकता है कि इस महोत्सव में खेल मंत्री, भारत सरकार की उपस्थिति भी हो। साथ ही आप लोग बूथ सशक्तिकरण पर भी ध्यान दे और जो अल्पकालीन विस्तारक हैं वो शक्तिकेंद्रों पर जाकर बूथ की मजबूती पर लग जाएं।
इस बैठक में मुख्य रूप भाजपा के वरिष्ठ नेता संतलाल प्रमाणिक, पूर्व पार्षद सह वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह, प्रकास बाउरी, राकेश तिवारी, सुमन चौधरी, ब्रजेश सिंह, नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह, गणपति बाउरी, धीरज सिंह, विजय नाहा एवं ज्ञानमोहन सिंह, अणिमा सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुशांत महतो, इंदरजीत सिंह, नकुल सिंह, अमरेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, नरेंद्र तिवारी, वीरेंद्र हंसदा, सहदेव मुर्मू, गणेश सिंह, सपन मंडल, शिवप्रकास, जगदीश बाउरी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।





